पालडीजाेड़ मे भजनाें के माध्यम से मामाजी की महिमाअाें का किया बखान, भजन संध्या में पहुंचे हरिशंकर मेवाडा का बहुमान किया
सुमेरपुर.(बरकत खान) पालडीजाेड़ गांव से अाबू की पहाड़ी के गढ़ में हडमतिया गांव स्थित उज्जैन वीर मामाजी मंदिर एवं माउंट अाबू अर्बुदा माता दर्शनार्थ पैदल संघ के दर्शन कर पुन: पालडीजाेड़ गांव पहुंचने पर गुरूवार रात एक शाम धोनारी वीर मोमाजी महाराज के नाम विशाल भजन संध्या अायाेजित हुई। गायक कलाकार ने एक से बढ़कर एक माताजी व मामाजी के भजनाें की प्रस्तुतियां देकर भाेर तक श्राेताअाें काे बांधे रखा।
भक्तराज झालाराम कुमावत ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गांव के महादेव काॅलाेनी स्थित उज्जैनी वीर मामाजी मंदिर पर भजन संध्या अायाेजित हुई। जिसमें गायक ललित संत एण्ड पार्टी धनापुरा द्वारा भजनाें की प्रस्तुतियां दी गई। इससे पूर्व मामाजी की विशेष पुजा अर्चना की गई। बाद में गणपति व गुरू वंदना के साथ भजन संध्या का शुभारंभ किया गया। भजन संध्या मंे पहुंच कांग्रेस पूर्व प्रत्याशी व पूर्व प्रधान हरिशंकर मेवाड़ा ने मामाजी के अागे मत्था टेक क्षेत्र में खुशहाली की कामना की। अायाेजकाें द्वारा मेवाड़ा का माला व साफा पहनाकर बहुमान किया गया। इस माैके पर कोतवाल मंछाराम, भंवरलाल, कपुराराम, बाबुलाल, नारायणलाल, मोतीलाल, रमेश कुमार, अल्केश परिहार अादि माैजूद रहें।


