अभिनेता कबीर बेदी रामगढ़ पहुंच दिव्यांग विद्यार्थी बच्चों के साथ शार्ट मूवी शुटिंग की
रामगढ़ अलवर (राधेश्याम गेरा)
कबीर बेदी ने कहा दिव्यांग व दृष्टि हीन विद्यार्थी को अपनी संस्था से करवाएंगे संसाधन उपलब्ध जिला स्तर पर रामगढ़ का चयन हुआ , रामगढ़ कस्बे के बस स्टैंड पर स्थित विद्यालय रामगढ़ के अंतर्गत प्राइमरी विद्यालय के भवन में सोमवार को बॉलीवुड के अभिनेता व अभिनेत्री शूटिंग के लिए पहुंचे। स्कूल में संचालित एस डब्ल्यू एच इकाई में अध्यनरत दिव्यांग विद्यार्थियों के साथ शॉर्ट मूवी भी शूट की। अभिनेता बेदी को देखने के लिए युवा व कस्बे वासियों की भीड़ स्कूल प्रांगण में उमड़ पड़ी। कस्बे में बारिश के चलते शूटिंग में देरी हुई।
व्याख्याता सुरेश नागपाल ने बताया कि बॉलीवुड अभिनेता कबीर बेदी व उनकी पत्नी अपनी टीम के साथ यंहा पहुंचे। जिनका स्वागत पूर्व अध्यक्ष लाखन दत्त शर्मा, प्रधानाचार्य गोविंद सिंह, संदर्भ केंद्र प्रभारी भुवनेश शर्मा , शालू शर्मा आदि द्वारा गुलदस्ते भेंट व साफा पहनाकर किया गया। उनकी टीम में कैमरा मैंन,लाइटमैन ,प्रोड्यूसर टीम के सदस्य, ड्राफ्टमैन, डिजाइनर, मेकअप आर्टिस्ट आदि शामिल रहे। अभिनेता द्वारा संदर्भ केंद्र में अध्यनरत दृष्टिहीन में दिव्यांग बच्चों के साथ शॉर्ट मूवी शूट की। बेदी द्वारा कैंपस के विभिन्न हिस्सों में बालक बालिकाओं के साथ टॉक वॉक, टेबल टॉक, आदि शूट किया । जहां पर उनके द्वारा दिव्यांग बच्चों से उनकी पढ़ाई में आम जीवन में आने वाली समस्याओं के बारे में जानकर उनके समाधान के लिए संस्था से उनके जीवन में मुश्किल पड़ावों को सरल बनाने की और कदम उठाया। जानकारी के अनुसार यह शूटिंग उनकी संस्था साइट सेवर इंडिया के द्वारा कि गई। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामगढ़ के अंतर्गत इस विद्यालय का चयन जिला स्तरीय समसा द्वारा किया गया था। यह केंद्र केवल दिव्यांग बच्चों जिनमें मूक बधिर, दृष्टिहीन आदि के लिए ही संचालित है। सोमवार को संस्था के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग बच्चों के जीवन में आने वाली चुनौतियों को दर्शाने के साथ-साथ उन समस्याओं के समाधान एवं विद्यार्थी जीवन में काम आने वाले संसाधनों को उपलब्ध करवाना रहा। इस दौरान एडवोकेट संजय कुमार ,आर एन मोहिनीति, जिला समन्वय अधिकारी (विशेष) नीरज यादव,सफी मुहम्मद,राकेश बसवाल, पंकज ,सुरेश, एकता आदि मौजूद रहे।