संघवी केसरी राउमावि तखतगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना+2 स्तर के प्रथम एक दिवसीय शिविर का आयोजन

Oct 8, 2025 - 12:26
 0
संघवी केसरी राउमावि तखतगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना+2 स्तर के प्रथम एक दिवसीय शिविर का आयोजन

तखतगढ संघवी केसरी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय  में राष्ट्रीय सेवा योजना+2स्तर के प्रथम एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आगाज प्रधानाचार्य गजेन्द्र सिंह तंवर द्वारा माँ सरस्वती के माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित करने के साथ किया गया। पूजन के बाद प्रार्थना सत्र का आयोजन किया गया। प्रार्थना के बाद समस्त स्वयंसेवकों के पांच ग्रुप बनाये गए।जिनको विद्यालय परिसर के अलग-अलग भागों की सफाई की जिम्मेवारी दी गई।  स्वयंसेवकों द्वारा विद्यालय परिसर की साफ-सफाई की गई तथा कचरे का निस्तारण किया गया। साथ ही गोद ली गई बस्ती खेड़ावास स्थित उद्यान में साफ-सफाई की गई। साथ ही स्वयंसेवकों द्वारा थोड़ा मनोरंजन भी किया गया।

स्वयंसेवकों को अल्पाहार में मिष्टान्न व समोसा दिया गया। अल्प विश्राम के बाद रेड आई- ब्लू आई खेल व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में प्रधानाचार्य श्री गजेन्द्र सिंह तंवर ने राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व पर प्रकाश डाला। प्राध्यापक  ब्रजेश सिंह यादव,  दलवीर सिंह,  प्रवीण कुमार  सांवल राम,  भगवत सिंह एवम  प्रीतम कुमार ने विशेष सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम अधिकारी प्रदीप कुमार ढाका ने सहयोग के लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

  • बरकत खा 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................