विधायक गोपीचंद मीणा 9 अक्टूबर को करेंगे कई विकास कार्यों का शिलान्यास

Oct 8, 2025 - 12:58
 0
विधायक गोपीचंद मीणा 9 अक्टूबर को करेंगे कई विकास कार्यों का शिलान्यास

जहाजपुर (मोहम्मद आज़ाद नेब) जहाजपुर–कोटड़ी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की श्रृंखला के तहत विधायक गोपीचंद मीणा 9 अक्टूबर 2025 को क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान वे सड़कों के शिलान्यास और जनसुनवाई कार्यक्रमों में भाग लेकर ग्रामीणों से संवाद करेंगे। विधायक मीणा के साथ क्षेत्र के सभी मंडलों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम क्रम इस प्रकार रहेगा-  तस्वारियां से बावड़ी तक सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास बावड़ी प्रातः 10:00 बजे, ग्रामीण सेवा शिविर का अवलोकन एवं जनसुनवाई कार्यक्रम ठिटोड़ी 11:30 बजे, भवानीपुरा बस स्टैंड से भीलों का झोपड़ा तक सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास भवानीपुरा (ग्राम पंचायत सरसियां) दोपहर 12:30 बजे, फत्ता का खेड़ा से छूर के देवनारायण तक सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास फत्ता का खेड़ा (ग्राम पंचायत खजूरी)  दोपहर 2:00 बजे,  हंसेड़ा से NH-134 तक (वाया बलाई का झोपड़ा) सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास हंसेड़ा (ग्राम पंचायत भगुनगर) दोपहर 3:30 बजे, भीमपुरा से केसरपुरा (वाया बाग की झुपड़िया) तक सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास बाग की झुपड़िया (ग्राम पंचायत बांकरा) सायं 5:30 बजे।  विधायक मीणा ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर विकास यात्रा के साक्षी बनने का आह्वान किया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................