कठूमर क्षेत्र मे दुर्घनाओं में दो जने घायल, अलवर रैफर

Oct 11, 2025 - 13:51
 0
कठूमर क्षेत्र मे दुर्घनाओं में दो जने घायल, अलवर रैफर

कठूमर / दिनेश लेखी। थाना क्षेत्र में अलग अलग दुर्घनाओं में दो जने घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए कठूमर सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से अलवर रैफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार खेड़ली सड़क मार्ग पर शुक्रवार की देर शाम कानोटी के बाग के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक 55 वर्षीय व्यक्ति घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा था। 
सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची धर्मेंद्र यादव पायलट व ईएमटी नागेंद्र चौधरी घायल व्यक्ति को कठूमर सीएचसी लेकर पहुंचे जहा प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत होने के चलते उपचार हेतु अलवर रेफर कर दिया गया। घायल के पास मिले आधार कार्ड के अनुसार तेजपाल पुत्र बलवीर निवासी नगला भदई श्योरावली बताया गया। इधर कठूमर। कस्बे के लक्ष्मणगढ़ सड़क मार्ग पर शुक्रवार की देर शाम एक बिंजार की टक्कर से 27 वर्षीय युवक हुआ घायल हो गया। 
जानकारी के अनुसार टिटपुरी निवासी पंकज पुत्र अशोक कुमार जांगिड़ कठूमर में तहसील के सामने ईमित्र संचालक शाम को कठूमर से अपने गांव टिटपूरी जा रहा था कि रास्ते में बिंजार से टकराने पर  युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, सूचना पर हेड कांस्टेबल रघुवीर सिंह पहुंचे और एंबुलेंस की सहायता से कठूमर अस्पताल पहुंचाया जहां से सिर में गंभीर चोट होने के चलते रेफर कर दिया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................