नारायणपुर के छात्र ने 69 वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्राप्त किया तृतीय स्थान
नारायणपुर (भारत कुमार शर्मा) :- राजधानी स्कूल नारायणपुर के छात्र युवराज सिंह ने 69वीं जिला स्तरीय 17/19 वर्षीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2025 - 26 में तृतीय स्थान लाकर कांस्य पदक प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता पीएम श्री प्यारेलाल गुप्ता राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ में आयोजित हुई ।संस्था प्रधान अशोक कुमार यादव ने बताया कि छात्र इससे पूर्व भी कई प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त कर चुका है। भारती एजुकेशन ग्रुप में बच्चों को खेलों की ओर अग्रसर करने के साथ सर्वांगीण विकास पर बल दिया जाता हैं।

