संगठन सृजन अभियान के तहत सुमेरपुर व पाली देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई सम्पन्न

Oct 14, 2025 - 14:21
 0
संगठन सृजन अभियान के तहत सुमेरपुर व पाली देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई सम्पन्न

सुमेरपुर (बरकत खान),राहुल गांधी के संगठन सृजन अभियान के तहत पाली जिले में रायशुमारी को लेकर आज सुमेरपुर व पाली देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक एआईसीसी पर्यवेक्षक गीता भुक्कल एवं पीसीसी से हरीश चौधरी व संजीव बारठ के सानिध्य में संपन्न हुई.
सुमेरपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नेपाल सिंह पावा व पाली देहात अध्यक्ष गणेश चौधरी ने बताया कि जिलाध्यक्ष को लेकर पर्यवेक्षक गीता भुक्कल के साथ हरीश चौधरी व संजीव बारठ पूरे जिले में रायशुमारी कर रहे है उसे लेकर आज पाली देहात व सुमेरपुर ब्लॉक की बैठक में सभी पार्टी पदाधिकारियों,जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं से रायशुमारी कर सभी नेताओं से सुझाव लिए.
जिलाध्यक्ष कार्यक्रताओं के सुझाव से बनेगा-भुक्कल 
इस अवसर पर संबोधित करते हुए प्रयवेक्षक गीता भुक्कल ने कहा कि पहले जिलाध्यक्ष का चयन नेताओं की पसंद से होता था लेकिन अब राहुल गांधी की मंशा के अनुरूप राजस्थान में पहली बार संगठन सृजन अभियान के तहत पार्टी पदाधिकारियों से रायशुमारी कर जिलाध्यक्ष का चयन किया जाएगा,जो की आपके बीच से होगा,भुक्कल ने आगे कहा कि आज देश और प्रदेश में बुरे हालात बने हुए है और पूरे देश में इस अन्याय के खिलाफ अगर कोई बोल रहा है तो वो राहुल गांधी है,हमे इन ताकतों से मिलकर लड़ना होगा.
सब मिलकर भाजपा सरकार की नीतियों के ख़िलाफ़ लड़ेंगे-मेवाड़ा 
इस अवसर पर कांग्रेस प्रत्याशी हरिशंकर मेवाड़ा ने कहा कि संगठन सृजन अभियान से जो भी जिलाध्यक्ष बनेगा उसके साथ पूरे जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के ख़िलाफ़ आंदोलन व धरना प्रदर्शन करेंगे,मेवाड़ा ने पर्यवेक्षक गीता भुक्कल,हरीश चौधरी,संजीव बारठ व दोनों ब्लॉक अध्यक्ष का अच्छी मीटिंग करवाने के लिए आभार जताया.
मेवाड़ा के समर्थन में खून से लिखा पत्र दिया
पाली देहात की बैठक में पूर्व जिला सचिव मुकेश बारोलिया के नेतृत्व में कुरना उपसरपंच हरीश प्रसाद मीणा,जेठू सिंह राजपुरोहित,प्रकाश दमामी,जगदीश मीणा मड़िया,प्रमोद दिनकर,मनरूप मीणा व देवेन्द्र मीणा के साथ सेकड़ो कार्यक्रताओ ने जिलाध्यक्ष पद हेतु हरिशंकर मेवाड़ा के समर्थन में अपने खून से पत्र लिखकर पर्यवेक्षक गीता भुक्कल को सौंपा. मेवाड़ा ने भी दावेदारी जताई, आज की बैठक में कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व प्रधान हरिशंकर मेवाड़ा ने सेकड़ो कार्यक्रताओ के साथ जिलाध्यक्ष हेतु अपना आवेदन पर्यवेक्षक को सौंपा.

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अजीज दर्द,कांग्रेस प्रत्याशी हरिशंकर मेवाड़ा,पाली से पूर्व प्रत्याशी महावीर सिंह सुकरलाई,युवा कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश राजपुरोहित,महिला जिलाध्यक्ष ऐश्वर्या सांखला,जिला उपाध्यक्ष करण सिंह मेड़तिया,मोहन हटेला,सेवादल जिलाध्यक्ष प्रकाश चौधरी,मंडल अध्यक्ष नेतरा सरपंच छगन सोलंकी,भंवर सिंह चौधरी,प्रेमाराम देवासी,नवाराम मीणा,शम्भूराम मीणा,जिला सचिव शंकर देवासी,युवा कांग्रेस अध्यक्ष मान सिंह रामनगर,एनएसयूआई प्रदेश महासचिव राजेंद्र सिंह जाखोड़ा,यूका प्रदेश महासचिव डूंगरदास वैष्णव,सोशल मीडिया जिला प्रभारी कैलाश गोयल,नगर उपाध्यक्ष शैतान कुमार,महासचिव लखन मीणा,यूका जिला उपाध्यक्ष गोविंद मेघवाल,पुखराज घांची,नेता प्रतिपक्ष चतराराम मेघवाल,पार्षद सरदार ख़ान,नरेश कुमावत,भरत बोराना,मांगीलाल राजपुरोहित पुराड़ा,तखतगढ़ नगर अध्यक्ष फ़ुटरमल सुथार,अर्जुन,अलकेश परिहार,पंचायत समिति सदस्य फूलाराम देवासी,मंडल अध्यक्ष मनोहर परमार, मूल सिंह बलाना,अर्जुन देवासी,आनंद सिंह देवड़ा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहें. अंत में पर्यवेक्षक गीता भुक्कल ने दोनों ब्लॉक अध्यक्ष व कांग्रेस प्रत्याशी हरिशंकर मेवाड़ा सहित सभी कार्यक्रताओं का आभार जताया.

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................