छोटी दीपावली पर बाजारों में अच्छी रौनक ,लोगों ने जमकर की खरीददारी
बयाना,भरतपुर (शशिकांत शर्मा)
बयाना में आज छोटी दीपावली की उपलक्ष पर बाजार में काफी भीड़ पर देखने को मिला जहां पर महिला पुरुषों द्वारा आज मिठाइयों की दुकान पर एवं कैलेंडर, तस्वीर , सजावटी सामान लक्ष्मी ,गणेश, के पूजन के लिए भी लक्ष्मी गणेश के लिए काफी मार्केट के अंदर भीड रही है यहां पर निकलने के लिए की जगह भी नहीं थी जहां काफी बाजार में जनता जर्नादनों की भीड़ दीपावली का त्यौहार का उत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाने जा रहा है।
सनातन परंपरा में दीपावली का पर्व अत्यंत पवित्र और शुभ माना गया है। हिंदू पंचांग के अनुसार, यह पर्व हर साल कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्रीराम 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे, और नगरवासियों ने दीपों से संपूर्ण अयोध्या को आलोकित किया था। दीपावली के इस शुभ अवसर पर भक्तजन मां लक्ष्मी, भगवान गणेश, श्रीराम दरबार और कुबेर देवता की पूजा करते हैं। इस दिन रात्रि में दीप प्रज्ज्वलन कर घरों को प्रकाश और सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया जाता है। ऐसा माना जाता है कि शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी पूजन करने से घर में धन, वैभव और सुख-समृद्धि का स्थायी वास होता है। पंचांग के अनुसार, इस वर्ष दीपावली का पर्व 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

