जनाना अस्पताल में मरीजो व उनके परिजनों के साथ सिक्योरिटी गार्डों द्वारा कथित तौर पर की गई हाथापाई
भरतपुर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) भरतपुर शहर के जनाना अस्पताल में मरीजो व उनके साथ आये परिजनों के साथ सिक्योरिटी गार्डों द्वारा कथित तौर पर की गई हाथापाई के बाद अस्पताल में हंगामा हो गया जिससे कुछ देर के लिए अस्पताल में टीकाकरण के काम मे रुकावट देखी गई। मामले को लेकर मुरवारा निवासी मुकेश कुमार ने जिला प्रशासन व चिकित्सा विभाग के उच्चाधिकारियों को शिकायत भेजी है।
मुकेश के अनुसार सिक्योरिटी गार्डों व मुकेश कुमार के बीच यह धक्कामुक्की एवं हाथापाई उस समय हुई जब मुकेश ने गार्डों द्वारा टीकाकरण के लिए आने वाले लोगो के अस्पताल में प्रवेश को लेकर की जा रही मनमानी के लिए उन्हें टोका था। अस्पताल के गार्ड अपनी मनमानी करते हुए अपने परिचितों को पहले टीका लगाने के लिए अंदर घुसा रहे थे और पहले आएं मरीजों को काफ़ी देर तक लाइन में खड़ा रखा जा रहा था।
जनाना अस्पताल कर्मियों के अनुसार सिक्योरिटी गार्डों द्वारा मरीजों के परिजनों से अभद्र व्यवहार एवं हाथापाई नहीं की गई है। अस्पताल में टीकाकरण के लिए आए लोगों की भीड़ को व्यवस्थित करने के दौरान लोगों द्वारा मनमानी करने की वजह से सिक्योरिटी गार्डों एवं लोगो के बीच सिर्फ कहासुनी एवं धक्कामुक्की हुई थी। सिक्योरिटी गार्डों की बाते नहीं मानने एवं मनमानी करने पर उनके एवं लोगो के बीच सिर्फ कहासुनी हुई थी।


