पीएनबी बैंक के एटीएम बूथ को गैस कटर से काटकर रुपए से भरी ट्रे लेकर चोर फरार हुए चोर
अनुमानित 27 लाख 66 हजार रुपए पार
अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर जिले के समीप भिवाड़ी के चौपानकी थाना अंतर्गत पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम बूथ को तोड़ने की वारदात आई सामने, अनुमानित करीब 27 लाख 66 रुपए ले जाने की सूचना, मौके पर एफ एस एल की टीम और चौपानकी थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना की जांच की। पुलिस के अनुसार अज्ञात चोरों ने गैस कटर से पहले ताला काट कर एटीएम मशीन में लगी रुपयों से भरी ट्रे को लेकर फरार हो गए । पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश कर रही है।