सरसों को हजम करने वाला प्रबंधक गिरफ्तार:सरसों का मूल्य एक करोड़,हरि फूड प्रोडेक्ट्स प्राईवेट लिमिटेड बेरी का मामला

Oct 25, 2025 - 13:48
 0
सरसों को हजम करने वाला प्रबंधक गिरफ्तार:सरसों का मूल्य एक करोड़,हरि फूड प्रोडेक्ट्स प्राईवेट लिमिटेड बेरी का मामला

हलैना (विष्णु मित्तल) हलैना के गांव बेरी स्थित सेठ स्व. हरिचरण लाल अग्रवाल (इंजन मार्का ) की हरि फूड प्रोडेक्ट्स प्रा.  लिमिटेड से तुलाई में गड़बड़ी करने  वाला धौलपुर के शिवाजी नगर पुराना शहर निवासी अनूप सिंघल उर्फ अन्नू पुत्र सतीश चन्द सिंघल वैश्य   को गिरफ्तार किया गया है। जो आरोपी इस तेल मिल में तुलाई इंचार्ज के पद पर लगा हुआ था। जिस आरोपी ने तुलाई के समय इलेक्ट्रोनिक काँटे में चिप लगा कर 1 करोड से अधिक कीमत की करीब 300 टन सरसों के गबन किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्थान के भरतपुर में थाना हलेना क्षेत्र के गांव बेरी में  सरसों तेल एवं खल का उत्पादन करने बाली विश्व विख्यात हरि ऑयल समूह इंजन ब्रांड मिल समूह के संस्थापक सेठ स्वर्गीय हरि चरण लाल अग्रवाल के मनु अग्रवाल द्वारा हरि फूड प्रोडेक्ट्स प्राईवेट लिमिटेड मिल संचालित है । तेल मिल में सरसों की तुलाई के दौरान इलेक्ट्रोनिक काँटे में चिप लगा कर एक करोड रुपए से अधिक कीमत की करीब 300 टन सरसों के गबन के आरोप में पुलिस ने मिल के सरसो तुलाई इंचार्ज अनूप सिंघल उर्फ अन्नू पुत्र सतीश चन्द सिंघल वैश्य को गिरफ्तार किया है। इसने अप्रैल 2025 में सरसों की  फसल के दौरान हरि फूड प्रोडेक्ट्स प्राईवेट लिमिटेड बैरी में कई गयी इस हेरफेर के लिए गिरफ्तार आरोपी का नाम  अनूप सिंघल उर्फ अन्नू पुत्र सतीश चन्द सिंघल वैश्य निवासी शिवाजी नगर पुराना शहर धौलपुर बताया गया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के साथ गवन के इस मामले में मुवीन खान पुत्र समशुद्दीन मेव निवासी रतवाका अलवर, हज्जू खा पुत्र केमत खान निवासी चान्दूकी जिला अलवर व गोपाल पुत्र हजारीलाल के साथ अन्य दो तीन लोगों की संलिप्तता भी पाई गई है। मामले को लेकर श्री हरि फूड प्रोडेक्ट्स प्राईवेट लिमिटेड बैरी के फाईनेन्स मैनेजर   विवेक कुमार द्वारा मामला दर्ज कराया गया था। प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी से धौखाधडी कर हडपी गयी सरसो की राशि की बरमादगी के सम्बन्ध में प्रयास जारी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................