रानी वाले बांध के नीचे जखीरा वाले बाग में नगरपालिका द्वारा बनाये जा रहे एसएफसी प्लांट का विरोध

मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को सौपा ज्ञापन

Dec 1, 2025 - 10:51
 0
रानी वाले बांध के नीचे जखीरा वाले बाग में नगरपालिका द्वारा बनाये जा रहे एसएफसी प्लांट का विरोध

वैर (कौशलेंद्र दत्तात्रेय) नगर पालिका द्वारा रानी वाले बांध के नीचे जखीरा वाले बाग में एसएफसी प्लांट बनाया जा रहा है। जिसका कस्वा के लोगों ने विरोध किया है एवं मुख्यमंत्री के नाम उपखंडाधिकारी को ज्ञापन दिया है ज्ञापन में उल्लेख किया है कि पूर्व में रानी वाले बांध में पानी के रिसाव को प्रशासन द्वारा मिट्टी डाल करके उसे मजबूत किया गया था लेकिन नगर पालिका की हठधर्मिता के कारण एसएफसी प्लांट बनाया जा रहा है जिससे बांध को खतरा है। रानी वाला बांध करीब 200 बर्ष पुराना है।इस बांध से पुरिया पट्टी,नगला जोधा,विचपुरी पट्टी,हैदनपट्टी,लाजरा पट्टी, श्यौसिंहपुरा एवं बझेरा कला की क़ृषि भूमि की सैरावी की जाती है। लेकिन एस एफ सी प्लांट निर्मित करने के लिए बांध की पाल को करीब 6 फुट ऊंची एवं 10 फुट चौड़ाई में काट दिया गया है। जबकि जहां कच्चे मिट्टी के बांध बनाये जाते हैं बहां वृक्षारोपण किया जाता है। जिससे बांध की पाल को क्षति न पहुंचे। लेकिन एस एफ सी प्लांट निर्मित करने के लिए वृक्षों को भी काट दिया गया है। उक्त स्थान के समीप ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय बना हुआ है।   यह बांध कस्बा एवं आसपास के ग्रामीणों के लिए जल स्रोत का मुख्य साधन है।स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त प्लाट का निर्माण कार्य नहीं रोका गया तो बड़े रूप से इसका विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है