युवक को बेल्ट से पीटा,फिर घर पर छोड़ा परिवार ने सुबह संभाला तो मृत मिला
अलवर (अनिल गुप्ता)
अलवर के बगड तिराहा थाना क्षेत्र खूटेटा कला गांव निवासी 23 साल के युवक धर्मवीर उर्फ काला का घर के कमरे में शव मिला। उससे पहले रात को मारपीट करने का वीडियो भी सामने आया है जिसके बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को रिपोर्ट दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
बगड़ तिराहा थानाधिकारी देशराज ने बताया कि राजेंद्र निवासी खुटेटा कला ने रिपोर्ट दी कि 24 अक्टूबर को धर्मवीर उर्फ काला मजदूरी करने गया था। रात तक उसका कोई फोन नहीं आया। 25 अक्टूबर को घर के बाहर के कमरे में मृत मिला। उसके बाद पता चला कि धर्मवीर का झगड़ा रिछपाल पुत्र छोटेलाल, जितेंद्र उर्फ टीटू के साथ हुआ था। इनके साथ कुछ अन्य लोग भी थे। जिन्होंने उनके साथ बेल्ट से मारपीट की है। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है।
मृतक के जीजा प्रकाश योगी ने बताया कि धर्मवीर पुत्र बाबूलाल मजदूरी करता है। 24 अक्टूबर की सुबह 6 बजे घर से निकला था। रात को घरवाले सो गए। सुबह घर के बाहर बैठक में मृत पड़ा मिला। इधर-उधर पता किया तो मालूम चला कि इनका रिछपाल पुत्र छोटेलाल नसेपुर, सिकंदर के साथ झगड़ा हुआ था। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। सोहिल के साथ भी मारपीट की गई। अब पुलिस को रिपोर्ट दी गई। अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की है।