जिला कलक्टर ने किया तंबाकू फ्री यूथ कैंपेन 3.0 का शुभारम्भ

Oct 27, 2025 - 14:09
 0
जिला कलक्टर ने किया तंबाकू फ्री यूथ कैंपेन 3.0 का शुभारम्भ

भरतपुर,  (कैशलेन्द्र दत्तात्रेय)। जिला कलक्टर कमर चौधरी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में तंबाकू फ्री यूथ कैंपेन 3.0 के अंतर्गत शुभारम्भ किया। 
उन्होंने कहा कि तंबाकू सेवन से न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता है,बल्कि यह समाज और परिवार पर भी गंभीर प्रभाव डालता है। युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देनी होगी। उन्होंने सभी विभागों से इस अभियान को सफल बनाने के लिए समन्वित प्रयास करने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गौरव कपूर ने बताया कि तंबाकू फ्री यूथ कैंपेन 3.0 के तहत जिले के सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं समुदाय स्तर पर व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ, रैलियाँ एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताएं भी आयोजित करवाये जाने है। 
उन्होंने बताया कि टोबेको फ्री यूथ कैम्पेन 3.0 की 60 दिवसीय कार्ययोजना के अंतर्गत जिले में तम्बाकू निषेध गतिविधियों के साथ ही जन जागरूकता कैम्पेन आदि गतिविधियो का आयोजन किया जाना है, साथ ही अभियान में कोटपा अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार प्रतिबंधित स्थानो पर तम्बाकू उत्पादों के विक्रय व सेवन पर रोक लगाने के लिए अधिक से अधिक चालान कार्यवाही की जानी है।
इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मृदुल सिंह, अतिरिक्त कलक्टर घनश्याम शर्मा, शहर राहुल सैनी, जिला कार्यक्रम अधिकारी (एनटीसीपी) नीरजा कुंतल, सामाजिक कार्यकर्ता पुरूषोत्तम शर्मा  एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है