विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में राजनैतिक दलों के साथ बैठक का आयोजन 29 अक्टूबर को
कोटपूतली-बहरोड़ (भारत कुमार शर्मा) 28 अक्टूबर l भारत निर्वाचन आयोग द्वारा देशभर में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 की घोषणा 27 अक्टूबर 20225 को कर दी गई है। राज्य में 28 अक्टूबर 2025 से कार्यक्रम आरंभ होने जा रहा है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान, जयपुर के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 की जानकारी के संबंध में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर), कोटपूतली-बहरोड़ की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट सभागार में 29 अक्टूबर 2025 को दोपहर 3 बजे सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया जायेगा।