हमारे जीवन में धर्म का बहुत बड़ा महत्व है - बेढम
नारायणपुर (भारत कुमार शर्मा)
नारायणपुर कस्बे के डूंगरिया स्थित देवनारायण महाराज की मूर्ति का अनावरण समारोह को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि हमारे जीवन में ग्रन्थों,उपनिषेदो सुख और वैभव के लिए संकल्पित होकर काम करते हैं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार को जनता बीच में ही हटाना चाहती थी लेकिन समय हट में ही बीत गया और इंजन फेल हो गया।यह जनता की विचारधारा है काम को नहीं देखती है।कार्यक्रम क्षेत्रीय विधायक देवी सिंह शेखावत, पूर्व कैबिनेट मंत्री शकुंतला रावत ,रामस्वरूप कसाना विराटनगर विधायक इन्द्राज गुर्जर एवं अन्य राजनेता, भूतपूर्व राजनेता सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे । जवाहर सिंह ने कहा भजनलाल सरकार में देवी देवताओं के लिए हर जगह पैनोरमा बनाया जा रहा है। इसी प्रकार से सनातन धर्म और संस्कृति को बचाने के लिए भजन लाल सरकार कृत संकल्प है। बानसूर विधानसभा की पूर्व मंत्री शकुंतला रावत ने कहा कि मैंने इतना विकास कार्य करवाए लेकिन मुझे जनता ने बाहर कर दिया।इसी मौके पर इंद्राज गुर्जर और पूर्व कैबिनेट मंत्री शकुंतला रावत ने एवं आम जन एक स्वर में कहा कि जवाहर सिंह बेढम कैबिनेट मंत्री और बड़े पद पर आसीन हो ऐसी आम जनता ने भगवान से और देवनारायण महाराज से प्रार्थना की। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।इस मौके पर उपखंड अधिकारी दिनेश शर्मा थाना प्रभारी रोहिताश सहित पुलिस जाब्ता मौजूद रहा । मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। इस मौके पर ब्लाक मंडल अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद रैगर,महेश सैनी,कमलेश चोहान,इन्द्राज गुर्जर, राजेश फागणा, रोहिताश सैनी, हीरालाल धाबाई,नेतराम गुर्जर सहित समाज के लोग मौजूद थे।