लुपिन ह्यूमन वेलफेयर एण्ड रिसर्च फाउण्डेशन अलवर द्वारा देशबन्धु जन आरोग्य सेवा स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

Oct 28, 2025 - 12:51
 0
लुपिन ह्यूमन वेलफेयर एण्ड रिसर्च फाउण्डेशन अलवर द्वारा देशबन्धु जन आरोग्य सेवा स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

कठूमर/ दिनेश लेखी। टिटपुरी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मंगलवार को लुपिन ह्यूमन वेलफेयर एण्ड रिसर्च फाउण्डेशन अलवर द्वारा संचालित कार्यक्रम देशबन्धु जन आरोग्य सेवा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
डॉक्टर कविता राजपूत ने बताया कि शिविर में कल 84 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया जिसमें शुगर, बीपी, खांसी, जुकाम, बुखार आदि बीमारियों के रोगियों का निशुल्क जांच एवं एक्स-रे किये गये।
उन्होंने कहा कि इस शिविर में मोबाइल मेडिकल वैन में डॉक्टर और अन्य चिकित्साकर्मी मौजूद रहते हैं। तथा गैर-संचारी रोगों से संबंधित बीमारियों की जांच भी की जाती है। मुफ्त चिकित्सा जांच, परामर्श, दवा वितरण और जागरूकता अभियान जैसी सेवाएँ प्रदान की जाती हैं। इन स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण और जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना है, ताकि उन्हें इलाज के लिए दूर न जाना पड़े।
शिविर में फार्मासिस्ट सीताराम सैनी, एक्स-रे टेक्नीशियन विश्व सुगंध, लैब टेक्नीशियन खुशबू ज्योतिषी, स्पेरो टेक्नीशियन दीपिका मोरया, काउंसलर महिमा सिंह राजपूत, ईसीजी निकिता मीणा, एएनएम ज्योति, मोबालाईजर रामेश्वर प्रसाद वर्मा, डाटा ऑपरेटर दिलीप कुमार सैनी, जीएनएम गौरी मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................