1 नवम्बर देव उठनी एकादशी पर श्रीआदिगौड़ ब्राह्मण समाज रामगढ के सम्मेलन में 18 जोड़ों का होगा सामूहिक विवाह

Oct 30, 2025 - 16:28
 0
1 नवम्बर देव उठनी एकादशी पर श्रीआदिगौड़ ब्राह्मण समाज रामगढ के सम्मेलन में 18 जोड़ों का होगा सामूहिक विवाह
प्रतीकात्मक फोटो

अलवर (राजस्थान) श्री आदि गौड ब्राह्मण समाज विकास समिति, अलवर एवं सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति रामगढ़, अलवर के संयुक्त तत्वाधान में लाल कोठी, रेल्वे फाटक के पास, रामगढ़ अलवर में दिनांक 01 नवम्बर 2025 देव उठनी एकादशी को श्री आदि गौड़ ब्राह्मण समाज के अविवाहित युवक-युवतियों का सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। 
श्री आदि गौड़ ब्राह्मण समाज विकास समिति, अलवर जिला अध्यक्ष पंकज दीक्षित ने बताया कि सामूहिक विवाह सम्मेलन में मुख्य अतिथि  भूपेन्द्र यादव, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री, भारत सरकार,  संजय शर्मा वन एवं पर्यावरण मंत्री राजस्थान सरकार एवं  सुखवन्त सिंह विधायक रामगढ़ एवं विशिष्ठ अतिथि पंकज दीक्षित (जिलाध्यक्ष आदि गौड़ ब्राह्मण समाज, अलवर) एवं भामाशाह   पं. रमेश कुमार गौड (मामलिका वाले उद्योगपति फरिदाबाद), पं. बीरबल द्विवेदी (बीदूका वाले), पं. हरिशंकर शर्मा (शंकर मूर्ति आर्ट अलवर), पं. हरफूल वशिष्ठ (खेडीवाले रामगढ़) होंगे। विवाह समिति अध्यक्ष पं. भूदेव मिश्रा एवं समस्त कार्यकारिणी द्वारा सम्मेलन में पधारे अतिथियों एवं भामाशाहों का स्वागत सत्कार किया जायेगा। 
सामुहिक विवाह हेतु 18 जोड़े तय हो गये है जिनका दिनांक 01 नवम्बर 2025 देव उठनी एकादशी वार शनिवार को विवाह सम्पूर्ण वैदिक रीति रिवाज से सम्मन्न करवाया जायेगा। 
 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है