जिला कलक्टर ने रन फॉर यूनिटी, एकता दौड़ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

Oct 31, 2025 - 12:31
 0
जिला कलक्टर ने रन फॉर यूनिटी, एकता दौड़ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

खैरथल-तिजारा, (मुकेश कुमार)  सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती व राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर जिला सचिवालय खैरथल से अंबेडकर सर्किल तक एकता दौड़ का आयोजन किया गया।
राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित एकता दौड़ को जिला कलक्टर किशोर कुमार एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं पूर्व विधायक किशनगढ़ बास रामहेत सिंह यादव ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। दौड़ जिला सचिवालय खैरथल से लक्ष्मी नारायण मंदिर, शनि देव मंदिर होते हुए अंबेडकर सर्किल पर समाप्त हुई। रन फॉर यूनिटी दौड़ मे जिला प्रशासन के अधिकारी-कार्मिक, राजस्थान पुलिस के कार्मिक, नर्सिंग स्टूडेंट, स्कूली छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। दौड़ पश्चात राष्ट्रीय एकता हेतु सभी प्रतिभागियों, अधिकारियों व कार्मिकों ने शपथ ली। 

इस अवसर पर जिला प्रमुख बालवीर छिल्लर, अतिरिक्त जिला कलक्टर शिवपाल जाट, जिला अध्यक्ष महासिंह चौधरी,  मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा, सर्किल इंस्पेक्टर राकेश कुमार, डॉ अनिल मांधू, तरुण दुलानी, पीटीआई हरवीर भड़ाना सहित आमजन मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है