सभी युवा लौह पुरुष के सपनों का विकसित भारत' बनाने में अपनी सक्रिय भागे दारी निभाए- जवाहर सिंह बेढम

राष्ट्रीय एकता दिवस पर डीग में गृह राज्य मंत्री बेढम के नेतृत्व में 'रन फॉर यूनिटी का किया गया आयोजन

Oct 31, 2025 - 13:07
 0
सभी युवा लौह पुरुष के सपनों का विकसित भारत' बनाने में अपनी सक्रिय भागे दारी निभाए-  जवाहर सिंह बेढम

डीग (नीरज जैन)। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल  की 150वीं जयंती के अवसर पर, शुक्रवार को 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' के संकल्प के साथ रन फॉर यूनिटी" के तहत शुक्रवार को  गृह, गौपालन, पशुपालन, डेयरी तथा मत्स्य विभाग राज्य  जवाहर सिंह बेढ़म, कामां विधायक सुश्री नौक्षम चौधरी, जिला कलेक्टर  उत्सव कौशल एवं जिला पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश मीना के नेतृत्व में पुलिस लाइन से  एकता मार्च निकाला  गया। जिसे गृह राज्य मंत्री बेढम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्व गृह राज्य मंत्री  बेढ़म, कामांनौक्षम चौधरी, जिला कलेक्टर कौशल एवं जिला पुलिस अधीक्षक मीणा  ने पुलिस लाइन में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
 एकता मार्च पुलिस लाइन से शुरू होकर शहर के मुख्य बाजारों से गुजरा और ऐतिहासिक जल महल पर पहुंचा जहां सरदार वल्लभभाई पटेल  की प्रतिमा पर गृह राज्य मंत्री  बेढ़म, विधायक  चौधरी, जिला कलेक्टर  कौशल एवं जिला पुलिस अधीक्षक मीणा ने  श्रद्धा सुमन अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
 इस अवसर पर गृह राज्य मंत्री  जवाहर सिंह बेढ़म ने अपने संबोधन में कहा कि आज सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जन्म जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पूरे देश में 'रन फॉर यूनिटी' के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।  इस आयोजन का उद्देश्य सरदार पटेल की 'अखंड भारत' की सोच और प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' व 'आत्मनिर्भर भारत' के विचार को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा, "हमारा लक्ष्य नई पीढ़ी को साथ लेकर, आमजन की सहभागिता से 'विकसित भारत' की संकल्पना को पूरा करना है। मैं ऐसे लौह पुरुष को नमन करता हूँ जिन्होंने परिवार से ऊपर उठकर देश की चिंता की।
बेढ़म ने विशेष रूप से युवाओं का आह्वान करते हुए कहा विश्व भर में भारत में युवाओं की संख्या सबसे ज्यादा है। हमारे  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने युवाओं के विकास और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए खेलो इंडिया, स्किल डेवलपमेंट जैसी योजनाओं के माध्यम से उनकी शक्ति बढ़ाकर भारत को सशक्त बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने युवाओं को स्पष्ट संदेश देते हुए आग्रह किया हमारे देश की युवा पीढ़ी व्यसनों को छोड़े, नशे की प्रवृत्ति से दूर रहे और भारतीय संस्कृति का अनुसरण करते हुए, बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर अपने सपनों को पूरा करे। राजस्थान सरकार और देश की सरकार आपके साथ खड़ी है।
इस एकता मार्च में स्थानीय युवाओं, पुलिस कार्मिकों, एन.सी.सी. कैडेट्स, भारत स्काउट व गाइड के स्वयं सेवकों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा सहयोगिनियों, महाविद्यालयों व विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, ए.एन.एम., सामाजिक कार्यकर्ताओं और सभी राजकीय विभागों के कार्मिकों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेकर राष्ट्रीय एकता का सशक्त संदेश दिया। मंच संचालन उमेश चंद प्रजापति ने किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है