19 महीनों से फरार पुलिस पर हमले के 2 आरोपियों को गिरफ्तार

बानसूर के नारायणपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजकार्य में बाधा डालने ओर पुलिस जाब्ते के साथ मारपीट करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले 19 महीनों से फरार चल रहे थे।

Oct 31, 2025 - 16:16
 0
19 महीनों से फरार पुलिस पर हमले के 2 आरोपियों को गिरफ्तार

नारायणपुर (भारत कुमार शर्मा)

थाना प्रभारी रोहिताश कुमार ने बताया कि  खरकड़ी में एक आरोपी को दस्तयाब करने के लिए पुलिस थाना बसवा दौसा से पुलिस की टीम नारायणपुर पुलिस जाब्ते के साथ गोयडा की ढाणी खरकड़ी पहुंची। वहां पर मौजूद चूचू उर्फ गोपाल बावरिया ने चिल्लाकर आसपास की ढाणियों के लोगों को बुलवा लिया पुलिस का रास्ता रुकवाकर आरोपी को  छुड़वा लिया और पुलिस जाब्ता दौसा की स्कॉर्पियो गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस कर्मचारियों के वर्दी के बटन तोड़कर लूप्पी, बैज उखाड़ लिए और अभद्र व्यवहार किया गया और राजकार्य में बाधा डाली गई। जिसमें मुकेश गुर्जर, शिंभू गुर्जर , हरफूल गुर्जर महावीर गुर्जर के नाम से आपस में पुकार रहे थे। इस दौरान वहां बाईक पर महिलाएं और 5-7 लोग ओर आए और गाड़ी का रास्ता रोककर मारपीट की और गाड़ी का शीशा तोड़ दिया गया। जिसमें एक पुलिस कर्मी के हाथ ओर सीने में चोट आई थी। जिसको लेकर आज पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए मुकेश गुर्जर निवासी खातीवाला खरकड़ी और महावीर गुर्जर निवासी गोयडा खरकड़ी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................