श्री श्याम मित्र मंडल मौजपुर के अजय राजपूत अध्यक्ष बने
लक्ष्मणगढ़ (अलवर /कमलेश जैन) निकटवर्ती कस्बा मौजपुर में श्री श्याम मित्र मंडल के अध्यक्ष सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से अजय राजपूत को बनाया गया। वही कोषाध्यक्ष पद पर हुकुम सैनी पंकज कटारा को नियुक्त किया गया। पूर्व अध्यक्ष पीयूष सोनी ने बताया कि सर्व सहमति से ये निर्णय लिया गया। वहीं अजय राजपूत अध्यक्ष ने कहा मैं पूर्ण तरह अपनी जिम्मेदारी का श्री श्याम के कार्यों का पूर्णतय अपना योगदान दूंगा।


