लक्ष्मणगढ़ में होगा राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मेलन प्रदेश अध्यक्ष ने किया राजकीय विद्यालय के खेल मैदान का निरीक्षण

Nov 2, 2025 - 12:58
 0
लक्ष्मणगढ़ में होगा राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मेलन प्रदेश अध्यक्ष ने किया राजकीय विद्यालय के खेल मैदान का निरीक्षण

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन के लिए बैठक देव ई मित्र पर आयोजित हुई। जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष डा रनजीत मीणा. तथा विशिष्ट अतिथि धौलपुर जिला अध्यक्ष मनोज पोसवाल प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजन मीणा संरक्षक प्रधानाचार्य भगवानदास जाटव रहे। अलवर जिला अध्यक्ष राधेश्याम कपासिया के नेतृत्व में सभी अतिथियों का माला और साफा पहना कर स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष डॉ रनजीत मीणा ने कहा कि राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत वह संगठन है। जिसने शिक्षक संघ के साथ होने वाले संवाद में मांग की तृतीय श्रेणी अध्यापक स्थानांतरण नीति सरकार लेकर के आए हम लोग नए शिक्षण सत्र 1 अप्रैल से प्रारंभ करने का समर्थन करेंगे। RGHS प्रकरण में शिक्षकों को  निलंबित करना गलत है । निलंबित शिक्षकों को हम उनको बहाल कराएंगे उनके ब्लॉक हुए कार्ड को भी अनब्लॉक कराएंगे। तृतीय श्रेणी अध्यापक तबादलों के लिए सरकार को जगाने के लिए अनूठे आंदोलनों का सहारा लिया जाएगा। शिक्षा मंत्री सरकारी और निजी विद्यालय की ड्रेस एक जैसी करने की योजना बना रहे हैं। लेकिन संगठन चाहता है की सरकारों द्वारा बार-बार ड्रेस को बदलने की प्रक्रिया पर रोक लगे क्योंकि इससे ग्रामीण अंचल के अभिभावक शिक्षक और छात्र सभी परेशान होते हैं। राजन मीणा ने कहा कि पदोन्नत लगभग 4 हजार प्रधानाचार्य पदोन्नत लगभग 11 हजार व्याख्याता को सरकार अर्धवार्षिक परीक्षा से पहले पोस्टिंग दे जिससे अर्धवार्षिक परीक्षा ठीक से संपन्न हो सके। मनोज पोसवाल ने कहा कि इस बार का राज्य स्तरीय समारोह लक्ष्मणगढ़ अलवर में आयोजित होगा जिसमें शिक्षकों की विभिन्न मांगों पर चर्चा की जाएगी और प्रदेश भर के हजारों शिक्षक जुटेंगे। इस इस अवसर पर जिला सचिव अरुण चौधरी ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मणगढ़ सुखराम गुर्जर जिला कार्यकारणी सदस्य अजीत चौधरी दयाराम चौधरी अनिल चौधरी गजेंद्र गुर्जर सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है