तखतगढ़ नगर में कल से होगा सांसद खेल महोत्सव 2025 का आगाज

Nov 2, 2025 - 13:12
 0
तखतगढ़ नगर में कल से होगा सांसद खेल महोत्सव 2025 का आगाज

पाली (बरकत खान)  तखतगढ़ नगर में कल से होगा सांसद खेल महोत्सव 2025 का आगाज दिनांक 03 नवंबर से 05 नवंबर तक तखतगढ़ नगर में नगर स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। इस तिथि को यह नगर एवं पंचायत स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं पूरे पाली जिले में एक साथ आयोजित की जायेगी। इस स्तर पर विजेता टीमों को आगे ब्लॉक स्टार पर तथा उसके बाद जिला स्तर पर भेजा जायेगा। तखतगढ़ नगर स्तरीय आयोजन हेतु एक आयोजन समिति का गठन किया गया है जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष तखतगढ़ ललित रांकावत को संयोजक, नगर के यूसीईईओ गजेन्द्र सिंह तंवर को सचिव, नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी मगराज चौधरी को सदस्य, तखतगढ़ के पटवारी रमेश कुमार चौधरी को सदस्य एवं शारीरिक शिक्षक सुभाष ढाढ़िया को सदस्य मनोनीत किया गया है।आयोजन समिति सचिव एवं यूसीईईओ गजेन्द्र सिंह तंवर ने बताया कि इस हेतु तखतगढ़ नगर में कुल 1741 खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं हेतु अपना पंजीकरण करवाया है। खेल महोत्सव में क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, रस्सा - कस्सी, कैरम बोर्ड, बैडमिंटन, कबड्डी, खो -खो, 100 मीटर एवं 400 मीटर दौड़ आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। खेलों का आयोजन 19 वर्ष से अधिक एवं 19 वर्ष से कम आयु वर्ग के पुरुष एवं महिलाओं का अलग अलग होगा। उद्घाटन समारोह दिनांक 03 नवंबर को संघवी केसरी राउमावि तखतगढ़ के खेल मैदान पर प्रातः 10:30 बजे आयोजित किया जाएगा। इन खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन तखतगढ़ नगर के विभिन्न खेल मैदानों पर किया जायेगा। इस हेतु UCEEO द्वारा तखतगढ़ नगर परिक्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से कार्मिकों की प्रतिनियुक्ति की गई है।
यह रहेगी खेल समय सारिणी
दिनांक 03.11.2025 : 100 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, रस्सा कस्सी 
दिनांक 04.11.2025 : लॉन्ग जंप, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, कैरमबोर्ड, क्रिकेट
दिनांक 05.11.2025 : वॉलीबॉल,  क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, खो-खो

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है