शाश्वत अवस्थी का भारतीय थल सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन
वैर (कैशलेन्द्र दत्तात्रेय) भरतपुर जिले में वैर क्षेत्र के शाश्वत अवस्थी ने भारतीय थल सेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयन पाकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। शाश्वत ने तकनीकी प्रवेश योजना (TES-Entry) के तहत सेवा चयन बोर्ड (11th SSB) प्रयागराज में सफलता प्राप्त की और ऑल इंडिया मेरिट में 68वां स्थान हासिल किया। शाश्वत का चयन भारतीय नौसेना में भी समकक्ष पद पर हो चुका है, जहाँ उन्होंने NSB विशाखापट्टनम से सफलता प्राप्त की है। नौसेना की अंतिम चयन सूची जल्द जारी होगी।
प्राप्त जानकारी अनुसार शाश्वत ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने दादाजी चंद्रशेखर अवस्थी को देते हुए कहा कि वे सदैव प्रेरणा स्रोत रहे हैं। शाश्वत ने अपने गुरुजनों और परिवार के समर्थन के लिए भी आभार व्यक्त किया। जनवरी में उनका प्रशिक्षण आरंभ होगा, जिसके पश्चात चार वर्ष बाद वे लेफ्टिनेंट के रूप में देश की सेवा करेंगे। शाश्वत की इस उपलब्धि पर स्कूल परिवार और क्षेत्रवासियों ने गर्व व प्रसन्नता व्यक्त की गई।

