सरकारी जमीन पर बने 72 निर्माण और 50 दीवार गिराई, घरों पर चला बुलडोजर

Nov 6, 2025 - 14:11
 0
सरकारी जमीन पर बने 72 निर्माण और 50 दीवार गिराई,  घरों पर चला बुलडोजर

उदयपुर विकास प्राधिकरण (UDA) ने आज उदयपुर शहर के सविना खेड़ा क्षेत्र में ​सरकारी जमीन पर हुए निर्माण को ध्वस्त करते हुए कब्जे साफ किए। सुबह शुरू हुई यूडीए टीम की कार्रवाई दोपहर तक जारी रही।

उदयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाइवे के पास सविना खेड़ा क्षेत्र में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण हो गए और उसके बाद वहां पर पक्के निर्माण तक कर लिए गए।

आज यूडीए की टीम मौके पर बुलडोजर लेकर पहुंची। टीम ने इस क्षेत्र में कार्रवाई शुरू करते हुए एक-एक कर सरकारी जमीन पर हुए कब्जे को हटाते हुए वहां किए गए निर्माण को ध्वस्त किया। इस क्षेत्र में जगह-जगह यूडीए के बुलडोजर चल रहे थे। जो कार्रवाई को अंजाम दे रहे थे। टीम ने कई पत्थरों के जरिए बनाई गई कच्ची कोटड़ियों को भी ध्वस्त किया।

  • ये निर्माण ध्वस्त किए

 प्राधिकरण आयुक्त राहुल जैन ने बताया कि राजस्व ग्राम सविना खेड़ा के आराजी संख्या 1545 से 1553, 1536, 1538, 1539, 1540, 1919 / 1552 आदि नगर विकास प्रन्यास, उदयपुर के नाम दर्ज प्राधिकरण स्वामित्व की भूमि पर लोगों द्वारा अतिक्रमण कर चारदीवारी, कमरे, कोटड़िसा आदि का निर्माण कर अतिक्रमण कर लिया।

जैन ने बताया कि वहां पर लगभग 52 निर्माण जिसमे कोटड़ी, कमरे एवं करीब 20 निर्माणाधीन मकान थे जिन्हे हटाया गया। साथ ही वहां पर 50 से अधिक बाउण्ड्रीवाल का निर्माण कर दिया था जिसे भी हटाया गया।

सचिव हेमेन्द्र नागर ने बताया कि मौके पर हटाये गये निर्माण में कोई भी व्यक्ति निवासरत नही था मात्र अतिक्रमण की नियत से मौके पर निर्माण किया गया था।उदयपुर के सविना खेड़ा में निर्माण को ध्वस्त करते हुए।

अतिक्रमण हटाने के दौरान मौके पर पूछताछ करने पर यह भी जानकारी में आया कि उक्त प्राधिकरण भूमि को अज्ञात लोगो द्वारा अपनी बताई जाकर सस्ते दामों में अवैध रूप से राजकीय खाते की भूमि का बेचान भी कर दिया। उन्होंने बताया कि मौके पर लगभग दो लाख वर्गफीट से अधिक भूमि से अतिक्रमण हटाया गया। उक्त भूमि की बाजार दर कीमत करीब 110 करोड़ रुपए है।

कार्रवाई के दौरान उपायुक्त सुरेन्द्र बी पाटीदार, तहसीलदार रणजीतसिंह विठू, डॉ. अभिनव शर्मा, राजस्व निरीक्षक बाबूलाल तेली, राजेन्द्र सेन, बाबूलाल तावड, सूरपालसिंह सोलंकी, राजेश मेहता, प्रतापसिंह राणावत, दुलीचन्द शर्मा, अभिमन्यु सिंह, विजय नायक, अभय सिंह, भरत हथाया पटवारी दीपक जोशी, हितेन्द्र सिंह तवंर आदि मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................