जमीनी विवाद में बुजुर्ग को लाठियों से पीटा: झगड़े में 2 महिलाओं सहित पांच लोग गंभीर घायल, 2 की हालत नाजुक

Nov 6, 2025 - 14:12
 0
जमीनी विवाद में बुजुर्ग को लाठियों से पीटा: झगड़े में 2 महिलाओं सहित पांच लोग गंभीर घायल, 2 की हालत नाजुक

अलवर जिले के कठूमर थाना क्षेत्र के मथुराहेड़ा गांव में बुधवार को जमीन के कब्जे को लेकर बुजुर्ग व महिलाओं को लाठियों से पीटा।

झगड़े में दो महिलाओं सहित पांच लोग गंभीर घायल हो गए। जिनमें से दो की हालत नाजुक है। अलवर जिला अस्पताल में भर्ती हैं। घटना के दौरान मारपीट के बाद जमीन पर पड़े घायलों का वीडियो भी सामने आया है। मथुराहेड़ा निवासी देवीराम जाटव ने बताया कि उनकी जमीन पर पड़ोसी राधे और मनिंदर कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे।

आए दिन जमीन पर उपले और अन्य सामान पटक देते हैं। इसको लेकर पहले भी दोनों पक्षों में विवाद हो चुका है। मुकदमा भी दर्ज है। बुधवार को जब देवीराम ने इसका विरोध किया तो राधे, मनिंदर, मनोज, गिर्राज, गंगाराम सहित करीब 30-40 लोग लाठी, सरिए और कुल्हाड़ी लेकर आ गए और हमला कर दिया।

हमले में ओमप्रकाश जाटव, देवीराम, श्यामलाल, नेहा और फूलवती घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................