वंदे मातरम् की 150 वी वर्षगांठ पर मानव श्रृंखला बनाकर तिरंगा रैली निकाली
सकट कस्बे के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मे राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विधालय के छात्र छात्राओं ने विधालय प्रांगण में वंदे मातरम् की मानव श्रृंखला बनाकर एवं तिरंगा रैली निकालकर एकता का संदेश दिया।
विधालय के प्रधानाचार्य पूरण चंद मीणा ने बताया तिरंगा रैली विधालय भवन से रवाना होकर चौथ माता मेला चौंक, बस स्टैंड, बैंक ऑफ बड़ौदा चौक मुख्य बाजार होते विधालय पहुंची तिरंगा रैली में छात्र-छात्राएं अपने हाथों में तिरंगा लहराते हुए वंदे मातरम् व भारत माता की जय के नारे लगाते हुए चल रहे थे। तिरंगा रैली में सरपंच प्रतिनिधि फूल चंद सैनी, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल जैन, गोपाल लाटा, रामकेश मीणा व विधालय स्टाफ ने भाग लिया।