नगला माखन में भागवत कथा का शुभारंभ, कलश यात्रा में गूंजे गिरिराज धरण के जयकारे
कुम्हेर (विष्णु मित्तल) गांव तालफ़रा के नगला माखन स्थित कुटिया आश्रम पर कलश यात्रा के साथ रविवार को श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश धारण कर मंगल गीत भजन नृत्य करती हुई चल रही थी जबकि पुरुष और बच्चे देवी देवताओं के जयकारे लगा कर श्री गिरिराज धरण महाराज की जय बोलकर हाथ में भगवा ध्वजा धारण किए हुए थे। कथा वाचक निर्मल आश्रम वृंदावन के संत चिदानंद महाराज ने भागवत कथा के महत्व और सनातन धर्म पर प्रकाश डाला,
उन्होंने कहा कि कलयुग में जीवन सफल बनाने के लिए प्रभु का गुणगान करना होगा और भागवत सहित अन्य ग्रंथों की कथाएं सुननी होगी। ये ही प्रभु की प्राप्ति और स्वर्ग की प्राप्ति सबसे सरल रास्ता है।हमें मानव, गौ, संत सेवा के साथ- साथ सनातन धर्म की पालना करनी होगी। कार्यक्रम के प्रभारी योगेंद्रसिंह ने बताया कि 9 नवंबर से भागवत कथा का शुभारंभ हुआ पहले दिन कलश निकाली गई। यह कथा 16 नवंबर को हवन और भंडारे के साथ संपन्न होगी। इस कार्यक्रम रामप्रकाश , रुद्र प्रताप, गोमती कुंतल, संतोष देवी आदि का विशेष सहयोग चल रहा है।