कुम्हेर में 466 बाल नेत्र रोगियों की जाँच; 79 ऑपरेशन हेउ चयनित, 66 को उपलब्ध कराए चश्मे

Nov 10, 2025 - 12:04
Nov 10, 2025 - 12:05
 0
कुम्हेर में 466 बाल नेत्र रोगियों की जाँच; 79 ऑपरेशन हेउ चयनित,  66 को उपलब्ध कराए चश्मे

कुम्हेर( विष्णु मित्तल) कुम्हेर कस्बे के महिला एवं बाल विकास (सीडीपीओ) कार्यालय में सोमवार को समृद्ध भारत अभियान संस्था द्वारा डॉ. श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित निशुल्क बाल नेत्र जाँच शिविर आयोजित किया गया ! जिसमें 466 बच्चों की जाँच कर 79 को औपरेशन योग्य चयनित किया तथा 66 बच्चों को निशुल्क चश्में उपलब्ध कराए गये ! शिविर का शुभारम्भ कुम्हेर की उपखंडाधिकारी श्रेष्ठाश्री ने किया तथा अध्यक्षता समृद्ध भारत अभियान के निदेशक सीताराम गुप्ता ने की ! विशिष्ठ अतिथि के रूप में पंचायत समिति के विकास अधिकारी रणवीर सिंह ,सीडीपीओ महेंद्र अवस्थी उपस्तिथ थे।  मुख्य अतिथि एसडीएम श्रेष्ठाश्री ने कहा कि बच्चों में निकट दृष्टि दोष, दूर दृष्टि दोष, एलर्जी, जलन, आँखों में पानी आना, दृष्टि कमजोरी और लेजी आई जैसी समस्याएँ तेजी से बढ़ रही हैं। समय पर निदान न होने पर ये समस्याएँ बच्चों की शिक्षा व विकास को बाधित करती हैं। उन्होंने शिविर को बच्चों के हित में सराहनीय पहल बताया ।समृद्ध भारत अभियान के निदेशक सीताराम गुप्ता ने कहा कि कई बच्चों की दृष्टि समस्याएँ अनदेखी रह जाती हैं जबकि शुरुआती अवस्था में उपचार आसान और अधिक प्रभावी होता है। उन्होंने बताया कि शिविर के माध्यम से जाँच के साथ-साथ अभिभावकों में जागरूकता भी बढ़ाई जा रही है।

शिविर में 466 बच्चों की विस्तृत नेत्र जाँच की गई। जाँच के दौरान अनेक समस्याएँ जैसे—दृष्टि धुंधलापन, नजदीक-दूर स्पष्ट न दिखना, लालपन, कॉर्निया संबंधी प्राथमिक विकार और स्क्विंट जैसी समस्याएँ पाई गई ! इनमें से 79 बच्चों का चयन ऑपरेशन एवं उन्नत उपचार हेतु किया गया तथा 66 बच्चों को निशुल्क चश्में उपलब्ध कराये गये ! चयनित बच्चों का निःशुल्क ऑपरेशन डॉ. शॉफ हॉस्पिटल में कराया जाएगा।
शिविर में डॉ. निकिता यादव, ऑप्टोमेट्रिस्ट ज्योति एवं जिशान की टीम ने बच्चों की आँखों की जाँच की एवं नेत्र सुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी।इस अवसर पर संस्था के प्रभारी पुनीत गुप्ता, लेखाकार अनिल गर्ग,मेघा,योगेश, महिला पर्यवेक्षक मिथिलेश शर्मा, शैलजा शर्मा, अनीता मीणा आदि उपस्थित रहे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है