श्री राज ऋषि अभय।समाज के कलाकारों एवं स्वयंसेवकों का किया गया सम्मान
खैरथल (हीरालाल भूरानी ) बाबा भरतरी हरी का भंडारा विधि विधान पूर्वक संपन्न होने के पश्चात अभय समाज के विशाल रंगमंच पर कल रात्रि को सभी कलाकार बाल कलाकार एवं स्वयंसेवकों का उनके कला की प्रति समर्पण को देखते हुए सम्मान किया गया ।
यह सम्मान संस्था अध्यक्ष पंडित धर्मवीर शर्मा उपाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता महामंत्री राजेंद्र प्रसाद शर्मा एवं युवा तथा कर्मठ महानिदेशक मनोज कुमार गोयल के कर कमलों द्वारा पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया कलाकारों ने करतल ध्वनि से इसका स्वागत किया ।