अग्रकुल नारिशक्ति द्वारा अतुल्य भारत कार्यक्रम का आयोजन

Nov 10, 2025 - 12:06
 0
अग्रकुल नारिशक्ति द्वारा अतुल्य भारत कार्यक्रम का  आयोजन

भरतपुर (विष्णु मित्तल) अग्रकुल नारिशक्ति, भरतपुर द्वारा रविवार को “अतुल्य भारत” थीम पर एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था की अध्यक्ष प्रीति कंसल ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य भारत की विविधता और सांस्कृतिक एकता को प्रदर्शित करना था।
महिलाओं ने देश के विभिन्न राज्यों की पारंपरिक वेशभूषा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिससे कार्यक्रम का माहौल रंगीन और सांस्कृतिक आभा से भर गया। संयोजिका पुष्पा अग्रवाल एवं जया गुप्ता ने बताया कि सभी राज्यों के पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किए गए।
मराठी डांस में सीमा अग्रवाल, नीलम गोयल, ज्योति गोयल, सोनल जिंदल, दिया गोयल पंजाबी डांस में वर्षा सिंघल, सुषमा सिंघल, कामिनी, वर्षा अग्रवाल,राजस्थानी डांस में प्रियांशी, आशी, हेमा, प्रज्ञा, ज्योति,चेन्नई डांस में नीतू गुप्ता, ज्योति अग्रवाल, स्वेता, आरती बंगाली डांस में ज्योति, जया, नीलम, पुष्पा, ममता और भस्मासूर हिमानी जिंदल। सचिव डॉ. दीप्ति अग्रवाल ने बताया कि सभी राज्यों की प्रस्तुतियों में से प्रत्येक राज्य की एक “बेस्ट क्वीन” का चयन किया गया।
बंगाली क्वीन पायल गोयल, मराठी क्वीन  सोनल जिंदल, राजस्थानी क्वीन प्रियांशी, पंजाबी क्वीन वर्षा सिंघल, चेन्नई क्वीन शुचि अग्रवाल।
कार्यक्रम में मनोरंजक गेम्स भी रखे गए, जिनमें पारुल गोयल, ज्योति मंगल, शुचि और कामिनी विजेता रहीं।कार्यक्रम मे निशा गोयल, ललतेश, पायल, मंजू, संध्या, निधि,अंजू, सिपिका, मीनू, सपना अन्य मेंबर्स मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है