जेसीबी लेकर कच्चा कुंडा कॉलोनी में अतिक्रमण हटाने पहुंचे नगर निगम के अधिकारी, लोगों में सनसनी

नगर निगम ने स्वेच्छा से अतिक्रमण हटा रहे लोगों को दी मोहलत। कच्चा कुंडा कॉलोनी में बड़े स्तर पर हटना है अतिक्रमण। पूरा आशियाना उजड़ने वाले लोगों के लिए की जाएगी वैकल्पिक व्यवस्था।

Nov 12, 2025 - 12:31
 0
जेसीबी लेकर कच्चा कुंडा कॉलोनी में अतिक्रमण हटाने पहुंचे नगर निगम के अधिकारी,  लोगों में सनसनी

भरतपुर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय)  भरतपुर में सुबह होते ही नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी जेसीबी लेकर कच्चा कुंडा में अतिक्रमण हटाने पहुंच गए। जिससे एक बार लोगों में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। जिन्होंने अधिकारियों को अपनी परेशानी बताई। कई जगहों से लोगों के द्वारा खुद हटाए जा रहे अतिक्रमण को देखते हुए नगर निगम आयुक्त श्रवण कुमार विश्नोई ने लोगों को अतिक्रमण हटाने के लिए पांच दिन की मोहलत दे दी गई। वहीं कुछ भूखंडों पर बने अतिक्रमण को हटाया गया।

नगर निगम आयुक्त श्रवण कुमार विश्नोई ने बताया कि केवलादेव घना से बी नारायण गेट चौराहे तक फोर लेन सड़क बननी है। इस रास्ते में लोगों के द्वारा बड़े स्तर पर अतिक्रमण कर रखा है। जिनको पहले ही नोटिस दिया जा चुका है। नोटिस के बाद कुछ लोग खुद अतिक्रमण हटा रहे हैं ऐसे में लोगों को पांच दिन की मोहलत और दी गई है। जिसके बाद नगर निगम की टीम के द्वारा कार्यवाही की जाएगी। इस रास्ते में कुछ लोगों के अतिक्रमण में उनके पूरे घर टूटने हैं। सड़क से 15-15 फीट तक घर टूटेंगे। उनके रहने के लिए कुछ वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी। पहले यहां 80 फीट रोड निकलना था लेकिन लोगों के व्यापक नुकसान को देखते हुए इसे 52 फीट के करीब किया गया है। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है