भिवाड़ी से बड़ी खबर — यातायात पुलिस का विशेष अभियान, बिना हेलमेट व नशे में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई
भिवाड़ी (मुकेश कुमार) यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने एवं सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भिवाड़ी यातायात पुलिस द्वारा गुरुवार को विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों, सीट बेल्ट न लगाने वालों तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की।
अभियान के दौरान कई स्थानों पर पुलिस टीमों ने नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की। नियमों का उल्लंघन करते पाए गए चालकों के मौके पर चालान काटे गए। यातायात पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से की जा रही है।
उन्होंने कहा कि सड़क पर सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है, इसलिए हर वाहन चालक को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।