भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती; 14 व 15 नवम्बर को जिला स्तर पर आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम

संबंधित विभाग आपसी सहभागिता से कार्यक्रमों का सफल आयोजन करें सुनिश्चित - अतिरिक्त जिला कलेक्टर

Nov 13, 2025 - 12:11
 0
भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती;  14 व 15 नवम्बर को जिला स्तर पर आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम

खैरथल-तिजारा, (मुकेश कुमार) अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट की अध्यक्षता में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर जिले एवं गांव क्यारा में 1 नवम्बर से 15 नवम्बर तक जनजाति गौरव वर्ष के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया। अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इसके तहत आयोजित होने वाली गतिविधियों, नवाचारों तथा कार्यक्रमों को भव्य रूप से मनाते हुए सफल आयोजन सुनिश्चित किया जाए जिससे भगवान बिरसा मुंडा का प्रेरणादायी जीवन जन-जन तक पहुंच सके। 

अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आजादी के 75 वर्ष के अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को प्रत्येक देशवासी तक पहुंचाने के लिए हर वर्ष 15 नवम्बर को जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की गई थी। इसी के तहत 1 नवम्बर से 15 नवम्बर तक जिले में विभिन्न गतिविधियां एवं कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों की श्रृंखला में 14 व 15 नवंबर को जिला स्तर पर संबंधित विभाग प्रतिदिन गतिविधियां तथा कार्यक्रम सुव्यवस्थित रूप से आयोजित किया जाना सुनिश्चित करें। 

एडीएम शिवपाल जाट ने बताया कि 14 नवंबर को दो दिवसीय प्रदर्शनी का प्रातः 11:15 बजे अतिथिगणों द्वारा उद्घाटन किया जाएगा। 15 नवंबर को शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा तथा प्रमुख चौराहों पर आकर्षक रोशनी की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही भगवान बिरसा मुंडा एवं जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों की तस्वीरों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिला स्तरीय सम्मेलन एवं सभागार बैठक का आयोजन जिला सचिवालय खैरथल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सभागार में किया जाएगा, जिसमें जनजातीय वर्ग के हितों एवं कल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी तथा राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा। लाभार्थी सन्तृप्ति (Saturation) शिविरों का आयोजन भी  किया जाएगा ताकि पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ प्रदान किया जा सके। चिकित्सा विभाग द्वारा जिला स्तरीय चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को इस आयोजन की तैयारियों के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों में सभी विभागों का आपसी समन्वय एवं सहभागिता सुनिश्चित की जाए। साथ ही, जिला स्तर पर विभाग द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की मॉनिटरिंग की जाए।  बैठक में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामदयाल, अधीक्षण अभियंता जिला परिषद सहित पंचायती राज विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है