लघु उद्योग भारती भिवाड़ी-l की मासिक बैठक हुई आयोजित,
भिवाड़ी (मुकेश कुमार) लघु उद्योग भारती भिवाड़ी-l की मासिक बैठक BIIA हाल में आयोजित की गई।जिसमें IIF2025 के आयोजन में शामिल हुए औधोगिक प्रतिभागियों से प्राप्त जानकारी के आधार पर विचार विमर्श किया गया।नए सदस्य बनाने पर ज़ोर दिया गया।केंद्रीय बजट में औद्योगिक समस्याओं के सुझाव को दिए जाने पर चर्चा हुई।इसके अलावा अघिक से अघिक सदस्यों का लीप पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया तथा सभी सदस्यों को पंजीकरण कराने पर ज़ोर दिया। डॉ नितिन रस्तोगी को इसका संयोजक नियुक्त किया गया।
इकाई द्वारा आगामी माह में जैम पोर्टल(Government E-Market Place)के सहयोग से एक सेमीनार के आयोजन का भी निर्णय लिया गया जिससे आऔद्योगिक इकाइयों को लाभ मिलेगा। कल रेल कैरेज फैक्ट्री , अजमेर में, LUB, Bhiwadi के 9 MSME मैंबर units ki visit हुई। वहां उन्होंने रेलवे द्वारा खरीदी जाने वाली मटेरियल की जानकारी ली और रेलवे में सप्लायर रजिस्ट्रेशन का तरीका जाना।
रेलवे अधिकारियों द्वारा पूरा सहयोग दिया गया और आने वाले समय में और भी इच्छुक यूनिट्स को अपने यहां आने का निमंत्रण दिया।इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के सरजीत यादव अध्यक्ष-I,आर के गुप्ता सचिव,सुदेश अग्रवाल -कोषाध्यक्ष, रामप्रकाश गर्ग,विपिन चौधरी, प्रवीन लंबा,वी के कपूर,आर के भारद्वाज,विजय कक्कड़,प्रवीन गर्ग,मनीष कालिका, कुनाल बिस्सा,हरीश पालीवाल,सीए रोहित महावर,रवि शुक्ला एवं अन्य प्रतिभागी मौजूद रहे।

