भागवत कथा में मनाया नंदोत्सव, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Nov 13, 2025 - 12:35
 0
भागवत कथा में मनाया नंदोत्सव,  भजनों पर झूमे श्रद्धालु

सकट क्षेत्र के मोतीवाड़ा गांव में कुटी की तलाई डुंगरी बास में स्थित भोमियाजी महाराज के स्थान पर ग्रामीणों के सहयोग से चल रही श्रीमद् भागवत कथा में गुरुवार को नंदोत्सव धूमधाम से मनाया गया। रामस्वरूप बोहरा ने बताया कि नंदोत्सव को लेकर भागवत पांडाल को रंग भी रगे गुब्बारों सहित सजावटी वस्तु से सजाया गया ‌। साथ ही पंडाल के पाइपों पर माखन मिश्री से भरी हुई मटकिया लटकाए गई और सजाई गई भगवान श्री कृष्ण की जीवंत झांकी के द्वारा माखन मिश्री से भरी मटकीयों को फोड़ने का चित्रण दर्शाया गया। नंदोत्सव के दौरान सजाई गई भगवान श्री कृष्ण वासुदेव जी बाल गोपाल आदि की जीवंत झांकी आकर्षण का केंद्र रही। नंदोत्सव के दौरान महिलाओं ने नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की, कान्हा की सुन के मैं आई यशोदा मैया ले ले बधाई जैसे बधाई गीत गाए और पुष्प व गुलाल वर्षा कर जमकर नृत्य किया और भगवान के जयकारे लगाए नंदोत्सव से पहले कथा व्यास बनवारी बापू ने श्रद्धालुओं को राजा दशरथ के चारों पुत्र भगवान श्री राम लक्ष्मण भरत और शत्रुघ्न के जन्म की कथा का प्रसंग सुनाने के साथ ही भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सवों की कथा का प्रसंग बड़े ही रोचक ढंग से सुनाया कथा सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। कथा का समापन 17 नवंबर को पूर्णाहुति व भंडारे के साथ होगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................