साइबर ठगी करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर एक किशोर को किया निरुद्ध

आरोपियों के कब्जे से तीन एंड्रॉयड फोन और एक बाइक की जप्त

Nov 13, 2025 - 13:32
Nov 13, 2025 - 13:35
 0
साइबर ठगी करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर एक किशोर को किया निरुद्ध

डीग (नीरज जैन)। डीग जिले की खोह थाना पुलिस ने साईबर ठगी करते हुये एक युवक को गिरफतार कर एक किशोर को निरुद्ध किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 3 एन्डायड मोबाइल  और एक बाइक  जप्त की है।
खोह थाना प्रभारी  के  शिव लहरी मीणा के अनुसार डीग जिले  एस पी  ओमप्रकाश मीणा द्धारा ऑनलाईन ठगी के करने वालो के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत ए एस पी अखलेश शर्मा और सी ओ सीता राम बैरवा के निर्देशन में उन्होंने मय जाप्ता के  मुखबिर सूचना पर  गांव  हयात पुर  के जंगल में  नहर की पटरी पर दबिश देकर सलाउद्दीन  25 बर्ष पुत्र रूजमल  मेव  निवासी गांव क करमूका थाना खोह जिला डीग  को साइबर ठगी करते हुए गिरफ्तार किया है जबकि एक किशोर को निरुद्ध किया गया है। जबकि एक लड़का पुलिस को देख कर फरार हो गया । पुलिस ने इनके पास से 3 एंड्राइड मोबाइल फोन और एक बाइक जप्त की है।पुलिस ने पकडे गये आरोपियों के मोबाइलों को चैक किया तो उनके मोबाईलो मे पाया कि सलाउद्दीन,भागने वाला प्रदुम और  निरुद्ध किया नाबालिग किशोर रेल्वे का कर्मचारी व आर्मी अधिकारी बनकर लोगो के साथ सामान की फर्जी बुकिंग कर उनके साथ ठगी करते हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................