वर्ल्ड विलनेस डे पर अलवर RTO विभाग की अनोखी पहल, मरीजों को रोड सेफ्टी समझाई और बांटे फल
अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर जिले के राजस्थान परिवहन विभाग ने वर्ल्ड विलनेस डे के मौके पर रविवार को कार्यक्रम का जिला अस्पताल में आयोजन किया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर अमर सिंह मीणा अपनी टीम के साथ पहुंचे और मरीजों व उनके परिजनों से मुलाकात कर सड़क सुरक्षा के महत्व पर विस्तार से चर्चा की।
इंस्पेक्टर अमर सिंह मीणा ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जागरूकता सबसे बड़ा हथियार है। उन्होंने मरीजों से बातचीत करते हुए हेलमेट, सीट बेल्ट, वाहन की निर्धारित गति सीमा, मोबाइल का उपयोग न करने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कई बार लापरवाही छोटी सी गलती को बड़ी दुर्घटना में बदल देती है, इसलिए हर व्यक्ति को सड़क पर चलते समय सावधानी बरतनी चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान आरटीओ टीम ने मरीजों को फल वितरित कर उनका मनोबल भी बढ़ाया।
वर्ल्ड विलनेस डे के इस अवसर पर विभाग का उद्देश्य यह संदेश देना था कि समाज की सुरक्षा और स्वास्थ्य दोनों ही सबसे महत्वपूर्ण हैं। लोगों का कहना है कि आमतौर पर सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता केवल सड़कों पर ही दिखाई देती है लेकिन अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर जाकर लोगों को समझाना एक सराहनीय कदम है।

