मानव सेवा समिति गोविंदगढ़ के तत्वाधान में 273 वां निः शुल्क राशन व कंबल वितरण कार्यक्रम हुआ आयोजित

Nov 16, 2025 - 11:39
Nov 16, 2025 - 13:14
 0
मानव सेवा समिति गोविंदगढ़ के तत्वाधान में 273 वां निः शुल्क राशन व  कंबल वितरण कार्यक्रम हुआ आयोजित

गोविन्दगढ़, (अलवर) अलवर के गोविंदगढ़ कस्बे में श्री मानव सेवा समिति ने 16 नवंबर 2025, रविवार को अपना 273 वां मासिक निःशुल्क राशन किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम गांधी पार्क और मोती कुंजी की धर्मशाला में संपन्न हुआ, जिसमें निःशुल्क कंबल वितरण और सुरुचि भोज भी शामिल था।

समिति के मीडिया प्रभारी ओमदीप पुनैया ने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आर्य समाज गोविंदगढ़ के प्रधान मीनू सैमला रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुमारी मिथिलेश दीदी ने की। विशिष्ट अतिथियों में सेवानिवृत्त पटवारी मनोहर लाल, इंदर चोरपुरिया, सुरेश शर्मा, सुरेश पेंटर, प्रदीप आर्य, प्रभाती लाल और विमला देवी शामिल थे।  

इस अवसर पर लगभग 135 राशन लाभार्थियों को एक-एक गर्म कंबल आर्य समाज गोविंदगढ़ की ओर से प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त, समिति की ओर से प्रत्येक लाभार्थी को 10 किलो आटे का बैग, चाय, चीनी, साबुन, तेल और घी सहित अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई। सभी लाभार्थियों को निःशुल्क भोजन भी कराया गया।  

श्री मानव सेवा समिति गोविंदगढ़ उपखंड क्षेत्र की एकमात्र संस्था है जो पिछले 22 वर्षों से लगातार सक्रिय है। यह संस्था हर माह वृद्ध, विकलांग, विधवा, निर्धन और बेसहारा परिवारों को निःशुल्क राशन किट वितरित करती है। इसके साथ ही, समिति प्रतिदिन निःशुल्क भोजन कार्यक्रम भी आयोजित करती है। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष रामेश्वर रावत, कोषाध्यक्ष कैलाश गुप्ता, भुवनेश गुप्ता, लक्ष्मण शर्मा, ओमदीप गुप्ता, गुरदीप सिंह, रत्ती राम शर्मा और हरिओम आर्य सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................