शिशु वाटिका आदर्श विद्या मंदिर में सप्तशक्ति संगम एवं मातृ सम्मेलन का हुआ आयोजन

Nov 16, 2025 - 12:49
 0
शिशु वाटिका आदर्श विद्या मंदिर में  सप्तशक्ति संगम एवं मातृ सम्मेलन का हुआ आयोजन

उदयपुरवाटी (सुमेरसिंह राव) शिशु वाटिका आदर्श विद्या मंदिर उदयपुरवाटी में रविवार को दोपहर 1:00 बजे से 3:00 बजे तक सप्तशक्ति संगम एवं मातृ सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित  एवं सरस्वती वंदना से प्रारंभ हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय उदयपुरवाटी की प्रधानाचार्या  रतन सैनी ,विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्ति पोस्टमास्टर  संतोष शर्मा एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मंडल की अध्यक्ष  उषा शर्मा ने की।कार्यक्रम की संयोजिका व शिशु वाटिका के आचार्य दीदी  कृष्णा शर्मा एवं सहसंयोजिका  सरोज शर्मा एवं  अन्नपूर्णा स्वामी द्वारा अतिथियों का दुपट्टा एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि ने कुटुंब प्रबोधन एवं पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार व्यक्त किये। इन्होंने अनेकों उदाहरण देकर महिलाओं को जागरूक करने का प्रयास किया।आज के युग में संयुक्त परिवार एवं एकल परिवार के लाभ हानि से भी अवगत करवाया।दूषित होते जारहे वातावरण को शुद्ध रखने के लिए पर्यावरण का किस प्रकार से अपन ध्यान रख सकते हैं।  अधिकाधिक वृक्षारोपण  करना,  पॉलिथीन का कम से कम प्रयोग करना चाहिए।उन्होंने जल बचाने के लिए भी अपने विचार व्यक्त किए ।कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी रखी गई। महारानी लक्ष्मीबाई  एवं राधा रानी दो ग्रुपों में महिलाओं को विभाजित किया गया ।प्रश्नोत्तरी में विजेता महिलाओं को मौके पर ही अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।  अन्य प्रतियोगिता  में अधिक बिंदी कौन सा ग्रुप की महिलाएं चिपका सकेंगी, समय निर्धारण किया गया एवं प्लास्टिक की रस्सी में अल्प समय में कितनी पिने रस्सी में पिरोकर बंद कर सकेंगी।बड़े उत्साह के साथ महिलाओं ने प्रतियोगिताओं में भाग लिया, विजेता महिलाओं को अतिथियों द्वारा मौके पर ही पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम में संयोजिका   कृष्णा शर्मा सहसंयोजिका , सरोज शर्मा एवं अन्नपूर्णा स्वामी रही। इसके साथ ही शिशु वाटिका की आचार्या  गुड्डी सैनी ,पूजा मीणा ,संगीता शर्मा तथा बालिका विद्यालय की आचार्या दीदीयां  मधु शर्मा, रिंकू बाटू ,किरण शर्मा सहित सैकड़ो महिलाएं उपस्थित रही। अध्यक्षीय उद्बोधन के पश्चात कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................