विधायक रमेश खींची ने क्षेत्र में तीन कार्यो का किया शिलान्यास
कठूमर (दिनेश लेखी)। विधायक रमेश खींची ने रविवार को विधानसभा क्षेत्र में 5.10 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास कर विधानसभा क्षेत्र वासियों को बडी सौगात दी है। विधायक ने 5.10 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले देवनारायण महिला छात्रावास, अटल पथ, एवं सुरक्षा दीवार आदि विकास कार्यों का शिलान्यास किया है। जिसको लेकर ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत और आभार प्रकट किया है।
विधायक ने तीन विधानसभा क्षेत्र के तीन स्थानों पर विकास कार्यो का शिलान्यास किया जिसमें मानखेडा में 2 करोड़ 80 लाख रुपए की लागत से देवनारायण महिला छात्रावास का शिलान्यास, तथा दुधेरी में 30 लाख रुपए की लागत से सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य का शिलान्यास किया, इसी प्रकार तसई अटल पथ 2 करोड रुपए की लागत से निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
इस मौके पर विधायक ने कहा कि क्षेत्र में विकास की कोई कमी नही रहेगी। आने वाले समय में विधानसभा क्षेत्र में विकास के कार्यों को गति मिलेगी और बड़े विकास के काम करवाए जायेंगे। उन्होंने जोर दिया कि सरकार द्वारा जनता की सुविधा और उनकी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
इस मौके पर अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी फूल सिंह, सहायक अभियंता सुरेश वर्मा, भाजपा नेता गोपेश भारद्वाज, समय सिंह चौधरी, श्रीभान चौधरी, रमेश चौधरी, सरपंच कल्लूराम चौधरी, चंद्र प्रकाश चौधरी, गुड्डू सरपंच, सतवीर बराडा, पप्पू रेटा, प्रकाश चौधरी, सरपंच मुकेश सिहं चौहान, सुकेश गुर्जर, नरेश गुर्जर मौजूद थे।