लोहार्गल धाम में मीणा समाज ने मनाया दीपावाली स्नेह मिलन एवं बिरसा मुंडा जयंती समारोह
अंग्रेजी हुकूमत से लोहा लेने वाले महान क्रांतिकारी बिरसा मुंडा आदिवासियों के भगवान थे..सुरेश मीणा किशोरपुरा
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) प्रसिद्ध लोहार्गल धाम स्थित मीणा धर्मशाला एवं मिनेश भगवान मंदिर पर रविवार को मीणा समाज का स्नेह मिलन एवं बिरसा मुंडा जयंती समारोह धूम-धाम से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता धर्मशाला एवं मंदिर के अध्यक्ष आदिवासी नेता सुरेश मीणा किशोरपुरा ने की समारोह के मुख्य अतिथि उदयपुरवाटी एसएचओ रामपाल मीणा थे।कार्यक्रम में से महान क्रांतिकारी बिरसा मुंडा एवं समाज के कई महापुरुषों के चित्र पर पुष्पअर्पित किए। लोहार्गल धर्मशाला मंदिर के कायाकल्प करने के लिए कई प्रस्ताव पारित किए गए।
समारोह में आदिवासी नेता सुरेश मीणा किशोरपुरा ने कहा कि बिरसा मुंडा ने अग्रेजों के खिलाफ लंबी जंग लड़ी और आखिर में उनके घुटने टीका दिए उनका कहना था कि बिरसा ने देश के लिए जो काम किया वो कोई नहीं कर सकता उनको हमेशा याद किया जाएगा। किशोरपुरा ने कहा कि मीणा धर्मशाला मंदिर समाज की महत्वपूर्ण धरोवर है इसके विकास के लिए अब नए डवलपमेंट की तैयारी की जाएगी।
किशोरपुरा ने कहा कि आदिवासी समाज में एक से बढ़कर क्रान्तिकारी महापुरुष स्वतंत्रता सेनानी संत योद्धा समाज सुधारक हुए है।पर उनका इतिहास दबाया गया।सरकार इनके नाम पर स्मारक बनाए सार्वजनिक स्थलों का नामकरण करे पाठयपुस्तकों में इनका इतिहास पढ़ाया जाए।प्रदेश में नए मंत्रिमंडल का गठन किया जाएगा जिसमें आदिवासी समाज के विधायकों को मंत्री मंडल में पावर फुल डिपार्टमेंट दिया जाए। बड़े अधिकारियों को अच्छा महकमा दिया जाना चाहिए मीणा ने ST का आरक्षण बढ़ाने बैंक लोक भरने जैसे कई सामाजिक मुद्दों पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर मास्टर बनवारी लाल मीणा उदयपुरवाटी ,समाजसेवी व शिक्षाविद रतन मीणा जोधपुरा ,मोहन बोसाना ,प्रभाती लाल मीणा उदयपुरवाटी, जगदीश मीना टोडी, सुगनाराम टोडपुरा ,श्रीराम मीणा टोडपुरा ,मदन मीणा नांगल ,मोहन मीणा नांगल, केशव देव उदयपुरवाटी, सोनाराम उदयपुरवाटी ,मुकेश मीणा उदयपुरवाटी एडवोकेट अशोक मीणा उदयपुरवाटी, भागीरथ मीणा सीकर, सरवन मीणा मालसर, बजरंग मीना टोडपुरा ,बीरबल मीना उदयपुरवाटी ,प्रकाश मीणा गुडा ,कैलाश कोट सहित आदि थे।


