शिविरा पंचांग में विद्यालयों के अवकाशों में कटौती आदेश को वापस लेने का ज्ञापन
गुढ़ागौड़जी (सुमेर सिंह राव ) राजस्थान शिक्षक संघ (सिया राम) ने शिविरा पंचाग 206-27 में ग्रीष्मावकाश व संस्थाप्रधान द्वारा घोषित अवकाश में कटौती को लेकर प्रांतीय आहवान पर कहना है कि राजस्थान की भौगोलिक परिस्थितियों व भीषण गर्मी को देखते हुए जून माह में विद्यालय खोलना पूर्णतया अव्यवहारिक है l क्षेत्रीय व स्थानीय उत्सवों एवं आयोजनों में राजकीय अवकाश नहीं होने पर भी वहाँ के शत प्रतिशत बालकों की भागीदारी उसमें रहती है l इसी कारण से संस्था प्रधान द्वारा दो अवकाश घोषित किये जाने का प्रावधान रखागया था l विभाग के अधिकारियों द्वारा इसमें कटौती करना समझ से परे हैं इस ज्ञापन के माध्यम से उपरोक्त आदेश को वापस लेने की मांग की जाती है।
गुढा गौड़जी तहसीलदार के माध्यम से ज्ञापन देने वाले पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद चौधरी, जिलाउपाध्यक्ष मनेश कुल्हारी ,कार्यकारी अध्यक्ष अमर सिंह महला, विनोद गोदारा, शिवकरण निर्मल बनवारी लाल, ममता खेदड़, मन्नी देवी , डा० संदीप, अनिल रोजरिया प्रकाश औलखा, हरिबक्स पूनिया, आदि शिक्षक उपस्थित रहें।


