संभाग स्तरीय अमृता हाट की व्यवस्थाओं के संबध में बैठक 18 नवंबर को
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) संभागीय अमृता हाट मेले के आयोजन की तैयारियों को लेकर संभागीय आयुक्त डॉ. टीना सोनी की अध्यक्षता में मंगलवार को संभागीय आयुक्त कार्यालय के सभागार में प्रातः 11.30 बजे बैठक आयोजित की जायेगी।
उप निदेशक महिला अधिकारिता राजेश कुमार ने बताया कि अमृता हाट मेले में महिला स्वयं सहायता समूहों, एकल उद्यमी महिलाओं के द्वारा निर्मित, मूल्य संवर्धित उत्पादों के प्रदर्शन, विपणन की सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि संभाग स्तरीय अमृता हाट मेला 28 नवम्बर से 2 दिसम्बर 2025 के आयोजित किया जायेगा।