विधुत के झूलते हुए करंट युक्त लाईन के तार दे रहे हैं बडी दुर्घटना को न्योता
मौका देखकर लाईन दुरूस्त कराना भूले कनिष्ठ अभियंता।
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) कस्बे के कुंड मौहल्ला सड़क मार्ग पर कुछ स्थानों पर विधुत के ढीले झूलते हुए करंट युक्त लाईन के तारों से कभी भी कोई बडी दुर्घटना हो सकती है।
नागरिकों ने बताया कि कुंड मौहल्ले की ओर जाने वाले सड़क मार्ग पर जा रही विधुत लाईन के तार काफी नीचे झूल रहे हैं जिससे उक्त मार्ग पर पानी के टैंकरों के अलावा अन्य वाहन गुजरते रहते हैं जिससे कभी भी इन झूलते हुए करंट युक्त लाईन के तारों से बड़ा हादसा कारित होने की संभावनाएं बनी हुई है।
गौरतलब रहे की गत दिनों इस सड़क मार्ग पर झूलते हुए विधुत लाईन का जयपुर विधुत वितरण निगम के कनिष्ठ अभियंता अजय सैनी के द्वारा लाईन मैन के साथ मौका मुआयना करने के बावजूद अभी तक इनके ठीक नहीं किए जाने से अप्रिय घटना होने की संभावनाएं बनी हुई हैं।