लक्ष्मणगढ़ में कांग्रेस पार्टी द्वारा बूथ लेवल अभिकर्ताओं का प्रशिक्षण 24 नवंबर को
लक्ष्मणगढ़ (अलवर) कमलेश जैन
ब्लांक कांग्रेस कमेटी रैणी राजगढ द्वारा SIR को लेकर राजगढ़- लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बूथ लेवल अभिकर्ताओ (BLA) का आवश्यक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 24 नवंबर को 03:00 बजे कस्बे की सार्वजनिक पुस्तकालय मे आयोजित किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी इकबाल खान ने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर में राजगढ़ लक्ष्मणगढ़ के विघायक मांगेलाल मीणा राजगढ़ -लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पीसीसी ऑब्जर्वर सागर महावर, काग्रेंस जिला अध्यक्ष प्रकाश गंगावत काग्रेंस जिला अध्यक्ष पूर्व योगेश मिश्रा अगिम्र संगठन के सदस्य, विधानसभा के ब्लॉक अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी, मण्डल अध्यक्ष, प्रधान व पूर्व प्रधान, पंचायत समिति सदस्य ,अग्रिम संगठनो के अध्यक्ष, पूर्व चेयरमैन, पूर्व पार्षद व मनोनीत पार्षद मौजूद रहेंगे।