नगर निगम से अशोक टॉकीज तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, व्यापारियों में हड़कंप

Nov 19, 2025 - 12:05
 0
नगर निगम से अशोक टॉकीज तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, व्यापारियों में हड़कंप

अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और आमजन को राहत देने के लिए नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को निगम की टीम ने नगर निगम कार्यालय से लेकर अशोक टॉकीज सर्किल तक बड़े स्तर पर कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया। इस दौरान फुटपाथ और सड़कों पर कब्जा जमाए दुकानदारों को मौके पर चेतावनी दी गई, जबकि कई जगह सामान जब्त किया गया।

राजस्व अधिकारी निशा लखानी ने बताया कि शहर के प्रमुख बाजारों में लंबे समय से व्यापारियों द्वारा अतिक्रमण कर रखा गया है, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित होती है और आम जनता को रोजाना जाम का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि कई व्यापारी निगम की कार्रवाई में सहयोग कर रहे हैं, लेकिन कुछ लोग विरोध भी कर रहे हैं। विरोध के बावजूद अभियान बिना रुकावट जारी रहेगा। निशा लखानी ने यह भी स्पष्ट किया कि अतिक्रमण करने वालों पर जुर्माना लगाया जा रहा है और बार-बार नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर को जाम और अव्यवस्था से मुक्त करने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि अलवर को स्वच्छ, सुगम और व्यवस्थित शहर बनाया जा सके।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................