युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान
अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र में बुधवार को एक मामला सामने आया, जहां 33 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। थाने के सब इंस्पेक्टर भगवान सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया है, जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।
मृतक की पहचान प्रेम सिंह पुत्र रामावतार निवासी सोनवा के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार प्रेम सिंह ने किसी कारणवश जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजनों द्वारा उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम का शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटा रही है, ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके। जानकारी अनुसार निजी अस्पताल में कंपाउंडर का काम करता था ।पुलिस मामले की जांच कर रही है।