SIR प्रक्रिया पर कांग्रेस की कड़ी निगरानी, मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जाएगी : नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली

Nov 19, 2025 - 12:22
 0
SIR प्रक्रिया पर कांग्रेस की कड़ी निगरानी, मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जाएगी : नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली
SIR प्रक्रिया पर कांग्रेस की कड़ी निगरानी, मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जाएगी : नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली

राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष  टीकाराम जूली ने मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न (SIR) से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक में भाग लिया।

बैठक के बाद जूली ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की स्पष्ट मान्यता है कि मतदाता सूची पूरी तरह से शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित होनी चाहिए। इसमें किसी भी फर्जी नाम का प्रवेश न हो और किसी भी वैध मतदाता का नाम न कटे यह हमारी प्राथमिक प्रतिबद्धता है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में चल रही SIR प्रक्रिया पर पार्टी की पूरी नजर है और कांग्रेस मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा को लेकर पूर्णत: संकल्पबद्ध है।

जूली ने कहा कि राजस्थान में किसी भी प्रकार से वोट चोरी न हो, इसको लेकर पार्टी के सभी BLA, पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी सतर्कता के साथ काम कर रहे हैं।

उन्होंने आश्वस्त किया कि कांग्रेस यह सुनिश्चित करेगी कि हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुरक्षित रहे,  SIR प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, दबाव या अनियमितता न हो, तथा पूरी प्रक्रिया निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ सम्पन्न हो।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................